सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Summer will arrive late in mountainous weather will be like in coming days

Uttarakhand Weather: पर्वतीय क्षेत्रों में देरी से आएगी गर्मी, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 08 Mar 2026 08:23 AM IST
विज्ञापन
सार

पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

Uttarakhand Weather Summer will arrive late in mountainous weather will be like in coming days
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भले चटक धूप गर्मी का अहसास करा रही हो लेकिन पर्वतीय इलाकों में अभी गर्मी आई नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 13 मार्च तक पर्वतीय हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी देरी से आएगी।

Trending Videos


केंद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में रविवार को प्रदेश के पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है। खासकर प्रदेश के 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों की बात करें तो 13 मार्च तक पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों का मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में होने वाले बदलाव से तापमान सामान्य होने की संभावना है।

उत्तराखंड: UKSSSC आवेदन में आधार अनिवार्य, हथेली-रेटिना भी होंगे स्कैन, 1737 पदों पर निकलेंगी नई भर्तियां

आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 31.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से छह डिग्री अधिक 17.8 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी रहा। जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed