फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Village heads begin sit-in protest over 10-point demands

Dehradun News: 10 सूत्रीय मांगों के लिए ग्राम प्रधानों का धरना शुरू

Wed, 19 Aug 2026 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Village heads begin sit-in protest over 10-point demands
कालसी। वीजी रामजी योजना के तहत श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन किए जाने, राज्य वित्त और केंद्र वित्त से ग्राम पंचायतों को मिलने वाली धनराशि का निर्धारण पंचायत की जनसंख्या और भौगोलिक क्षेत्रफल के अनुपात में किए जाने समेत 10 सूत्री मांगों के लिए ग्राम प्रधान संगठन ने बुधवार से विकासखंड मुख्यालय पर धरना शुरू कर दिया। प्रधानों ने कहा कि जब तक मांगों का निस्तारण नहीं होता तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे ग्राम प्रधानों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर पूर्व में भी शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं होने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को पर्याप्त वित्तीय संसाधन मिलने से ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा सकती है। प्रधानों ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने में ग्राम प्रधान संगठन से जुड़े अजब सिंह, विनीता, अंकित चौहान, रवि तोमर, शीला देवी, सुमित्रा, सरिता और विक्रम रावत सहित अन्य प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed