फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Virat Kohli and Anushka sharma blssed with baby girl, celebration in nanihal dehradun

Dehradun News : विराट और अनुष्का के घर नन्हीं परी के आगमन पर ननिहाल में भी खुशी

Tue, 12 Jan 2021 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 12 Jan 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka sharma blssed with baby girl, celebration in nanihal dehradun
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : @imVkohli

विराट और अनुष्का के घर नन्हीं परी के आगमन पर देहरादून के लोगों ने भी खुशी जताई। विशेषकर नेशविला रोड क्षेत्र में अनुष्का की ननिहाल के आसपास रहने वाले लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए दंपती को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


सोमवार को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के माता-पिता बनने की खबर फैलते ही लोग खासे खुश नजर आए। अनुष्का शर्मा की नानी कुछ समय पूर्व तक नेशविला रोड स्थित आवास में निवास करती थीं, लेकिन सोमवार को जब लोग उन्हें शुभकामना देने पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। आसपास के लोगों को भी अनुष्का की नानी के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि, आसपास के लोग बच्चे के जन्म से खासे खुश नजर आए। 
विज्ञापन


नेशविला रोड निवासी सोफिया गुरुंग ने कहा कि विराट और अनुष्का आज की सबसे चर्चित जोड़ी हैं। उनके घर बिटिया का जन्म अच्छी खबर है। रॉबिन शर्मा ने कहा कि लोग वीरूष्का की जोड़ी को हमेशा खुश देखना चाहते हैं। अनुष्का की ननिहाल उनके घर के पास होने के कारण उन लोगों को ज्यादा खुशी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट-अनुष्का के घर आई नन्ही परी

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने खुद इंस्टाग्राम व ट्विटर पर इस नन्हे मेहमान के आगमन और अपने पिता बनने की खबर दी। कोहली ने एक संदेश में सभी प्रशंसकों का उनके प्यार और स्नेह के लिए शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची और अनुष्का दोनों स्वस्थ हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से उनके इन निजी क्षणों का सम्मान करने की भी अपील की। कोहली ने ट्वीट किया, हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी ने जन्म लिया है। हम आपके प्यार और मंगल कामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं।

अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हम जीवन की इस खुशी को अनुभव कर पा रहे हैं। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।’ अनुष्का ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed