केदारनाथ में पिछले 10 घंटे से लगातार बर्फ होने से 4.5 फीट से अधिक नई बर्फ जम गई है। यहां चारों तरफ घना कोहरा छाया हुआ है। प्रात: 10 बजे से तापमान मानइस में होने से ठंड बढ़ गई है। अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी तेज हिमपात हुआ है। जबकि निचले बस्ती क्षेत्रों में तड़के से रुक-रुकरुक कर कहीं मध्यम तो कहीं हल्की बारिश हो रही है।
पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, तस्वीरों में देखें मनमोहक नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर जिले में बुधवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी होती रही। बदरीनाथ धाम में तीन तो हेमकुंड साहिब में करीब साढ़े चार फीट ताजी बर्फ जम गई है।
रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, नंदा घुंघटी, औली, रामणी बुग्याल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई है। देर सांय तक भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा, जिससे निचले क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है।
औली में बर्फ जमने से यहां पर्यटकों और स्थानीय युवाओं ने स्कीइंग की। दिल्ली से औली पहुंचे पर्यटक स्वीटी और उमेश का कहना है कि वे पहली बार औली पहुंचे हैं। पहली बार करीब से बर्फ गिरने का नजारा देखा।
बर्फबारी से पुनर्निर्माण के सभी कार्य व्यापक रूप से प्रभावित हो गए हैं।
कर्णप्रयाग में वुधवार की सुबह से लगातार बारिश से पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। विश्व प्रसिद् पर्यटन स्थल रूपकुंड तथा वैदनी में दो से तीन फीट बर्फबारी होने की सूचना है। बारिश से एक बार फिर गरम कपड़े बाहर निकल गए हैं।
बुधवार की सुबह से हो रही बारिश से अचानक ठंड बढ़ गई है। वाण के क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा पहाड़ी ने बताया कि दूरस्थ गांव वाण, घेस, दीदना, वाक, हिमनी, बलाड़, सौरीगाड़ आदि गांव में अचानक ठंड बढ़नें से लोग अपने घरों में दुबके रहे। संभावना लगाई जा रही है यदि बारिश बुधवार रात्रि को रही तो कई गांव बर्फ से ढक सकते हैं।
लोहाजंग के इंद्र सिंह राणा ने बताया कि दिल्ली, बंगलुरू से पर्यटक लोहाजंग में रूके है। इनकों बुधवार को भीकलताल व ब्रहमताल को जाना था। लेकिन तेज हवा व बारिश के कारण पर्यटक लोहाजंग से आगे नही बढ पाएं है।
गंगनानी से आगे गंगोत्री हाईवे पर बर्फबारी से वाहनों की आवाजाही ठहर गई है जबकि यमुनोत्री हाईवे राड़ी टॉप में गिरी बर्फ के कारण यातायात के लिए बेहद कठिन हो गया है।
सुक्खी टॉप, हर्षिल, झाला, मुखबा, धराली, जसपुर सहित उपला टकनौर घाटी के कई गांव बर्फबारी से लकदक हो गए हैं। यहां गांवों में एक फीट तक बर्फ गिरी है। जबकि यमुना वैली में खरसाली, बीफ, जानकीचट्टी, फूलचट्टी, राड़ी टॉप में जमकर बर्फबारी होने से यमुनोत्री हाईवे पर यातायात पर कठिन हो गया। बारिश व बर्फबारी के कारण जिले में फिर से कंपकंपी लौट आई है। कई जगहों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे।