फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाकः पुल पर गर्भवती महिला ने दिया बच्ची को जन्म, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Wed, 25 Oct 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी Updated Wed, 25 Oct 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
woman gave birth a girl child on bridge in Tiuni
girl

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में महिला डाक्टर के न होने के कारण परिजनों को पुल पर ही प्रसूता का प्रसव करना पड़ा। हालांकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ्य है। लेकिन इस घटना के बाद एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठने लगे है।

woman gave birth a girl child on bridge in Tiuni

प्रसव होने के बाद भी स्वास्थ्य सुविधा न मिलने के कारण परिजन जच्चा और बच्चे को घर ले गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर वनिता देवी (26) पत्नी धनेश निवासी ग्राम ईशाली तहसील मोरी जिला उत्तरकाशी को प्रसव पीड़ा हुई।
 

woman gave birth a girl child on bridge in Tiuni
girl

जिस पर धनेश पत्नी को लेकर किसी तरह शाम करीब चार बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां महिला डाक्टर के न होने पर परिजनों को हिमाचल के रोहड़ू जाने की सलाह दी गई। इस पर धनेश गर्भवती पत्नी को लेकर नया बाजार के लिए चल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
woman gave birth a girl child on bridge in Tiuni
girl

रास्ते में वनिता की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। दर्द से कराह रही वनिता झूला पुल पर ही बैठ गई। यह देख आसपास की महिलाएं वहां पहुंची। महिलाओं ने किसी तरह गर्भवती का पुल पर ही प्रसव कराया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। प्रसव होने के बाद स्वास्थ्य सुविधा न मिलने के कारण स्थानीय लोगों ने वाहन की व्यवस्था कर जच्चा और बच्चा को उनके घर भिजवाया दिया। महिला डाक्टर के न होने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
woman gave birth a girl child on bridge in Tiuni
girl

विक्रम पंवार, भरत सिंह राणा, आदित्य पंवार, ओम प्रकाश, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रदीप, रमेश सिंह ने कहा कि दो साल से अस्पताल में महिला डाक्टर नहीं है। इसके चलते हमेशा गर्भवती महिलाओं की जान को खतरा बना रहता है। सीएमओ डॉ. टीसी पंत ने बताया कि प्रदेशभर में डाक्टरों की कमी बनी हुई है। फिर भी त्यूनी में महिला डाक्टर की तैनाती की कोशिश की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed