फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3,100 units of blood donated in blood donation drive; over 10,000 people participated.

Delhi NCR News: रक्तदान अभियान में 3100 यूनिट रक्तदान, 10,000 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से नई दिल्ली के रोहिणी में एक बड़ा स्वैच्छिक रक्तदान अभियान आयोजित किया। इस अभियान में 10,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और 3,100 से ज्यादा यूनिट रक्तदान किया गया। यह अभियान देश के बड़े सामुदायिक रक्तदान अभियानों में शामिल हो गया है। इसमें कई सामाजिक संस्थाओं और संगठनों ने भी सहयोग किया। थैलेसीमिया इंडिया, रोटरी क्लब, लायंस क्लब और डाट्री फाउंडेशन समेत करीब 250 संस्थाओं ने इस पहल का समर्थन किया। एक निजी अस्पताल के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड बैंक प्रमुख डॉ. हरप्रीत सिंह ने कहा कि रक्त की जरूरत को पूरा करने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान बेहद जरूरी है। रक्त की एक यूनिट कई मरीजों की जान बचाने में मदद कर सकती है। हीमैटो-ऑन्कोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट विभाग के वाइस चेयरमैन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट और खून से जुड़ी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को कई बार रक्त और प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है। अभियान के दौरान सभी रक्तदाताओं को आईएसआई मार्क वाला हेलमेट भी उपहार में दिया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed