सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   33 percent of NDMC employees will work from home.

पीएम मोदी की अपील का असर: एनडीएमसी में 33 फीसदी कर्मी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 May 2026 06:41 AM IST
विज्ञापन
सार

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद अनावश्यक आवागमन कम कर ईंधन की बचत सुनिश्चित करना है। 

33 percent of NDMC employees will work from home.
दिल्ली नगरपालिका परिषद मुख्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के 33 फीसदी कर्मचारी अब वर्क फ्रॉम होम करेंगे। परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा िक इसका मकसद अनावश्यक आवागमन कम कर ईंधन की बचत सुनिश्चित करना है। 

Trending Videos


नई व्यवस्था के तहत चिन्हित विभागों के समूह बी और समूह सी के अधिकतम 33 प्रतिशत कर्मचारियों को जरूरत के अनुसार घर से काम करने की अनुमति दी जाएगी। विभागाध्यक्ष कर्मचारियों की क्रमवार ड्यूटी सूची तैयार करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कार्यालयी कामकाज और जनसेवाएं प्रभावित न हों। दूर-दराज इलाकों से निजी वाहनों के जरिए आने वाले कर्मचारियों को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीएमसी ने स्पष्ट किया कि घर से काम करने वाले कर्मचारियों को आधिकारिक संचार माध्यमों पर उपलब्ध रहना होगा और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्यालय पहुंचना अनिवार्य होगा। वहीं कई जरूरी सेवाओं को इस व्यवस्था से बाहर रखा गया है। 

इनमें सफाई एवं जनस्वास्थ्य सेवाएं, अस्पताल और आपातकालीन सेवाएं, बिजली और जल आपूर्ति कर्मचारी, उद्यान विभाग, अभियांत्रिकी एवं रखरखाव दल, प्रवर्तन और निरीक्षण टीमें तथा नियंत्रण कक्ष और आपदा प्रतिक्रिया कर्मचारी शामिल हैं। एनडीएमसी ने कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग, साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए भी प्रोत्साहित करने का फैसला किया है। 

वित्त एवं लेखा विभाग को दिल्ली मेट्रो कार्ड के जरिए यात्रा भत्ता उपलब्ध कराने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए दिल्ली मेट्रो और डीटीसी अधिकारियों के साथ जल्द बैठक की जाएगी। इसके अलावा एनडीएमसी कॉलोनियों से कर्मचारियों के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed