{"_id":"6adb57f50360132c870bf748","slug":"70th-national-school-games-begin-in-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160363-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का आगाज, 14 हजार से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का आगाज, 14 हजार से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन
तीन चरणों में होंगी 14 स्पर्धाएं, देशभर से 14 हजार से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी लेंगे हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद ने 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ये खेल देश के भविष्य के खेल तंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन खेलों से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
उद्घाटन समारोह त्यागराज स्टेडियम में आयोजित किया गया। मंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार राजधानी में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों की सराहना की। इन खेलों में देशभर से 14 हजार से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। इनकी मेजबानी दिल्ली सरकार का शिक्षा निदेशालय (खेल शाखा) कर रहा है।
तीन चरणों में होंगी 14 खेल प्रतियोगिताएं
70वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के तहत 14 खेल प्रतियोगिताएं तीन चरणों में आयोजित की जाएंगी। पहला चरण 22 से 28 अक्तूबर तक चलेगा। दूसरा चरण 30 अक्तूबर से पांच नवंबर तक आयोजित होगा। तीसरा चरण 28 जनवरी से तीन फरवरी 2027 तक चलेगा। ये खेल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के देखरेख में होंगे।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के लिए बढ़ी पुरस्कार राशि और सुविधाएं
मंत्री सूद ने बताया कि नई खेल नीति के तहत ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं को सात करोड़ रुपये मिलेंगे। रजत पदक विजेताओं को पांच करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को तीन करोड़ रुपये देने का प्रावधान है। पीतमपुरा में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से नया खेल परिसर विकसित किया जा रहा है। दिल्ली के कॉलेजों को मिलने वाला खेल अनुदान एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है।