{"_id":"6adb58e8340a84edba0374d8","slug":"inspections-intensified-in-markets-ahead-of-the-festive-season-five-samples-collected-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-105201-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में जांच तेज, पांच सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में जांच तेज, पांच सैंपल लिए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की ओर से बाजारों में दुकानदारों और लोगों को जागरूक करने के साथ ही विभिन्न दुकानों की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में सोहना और गुरुग्राम के कई दुकानों से खाद्य की सैंपल ली गई।
दो दिनों में विभाग की टीम ने निरीक्षण कर घी, रसगुल्ला, खोया, गुलाब जामुन और पके हुए चावल जैसे खाद्य पदार्थों के पांच नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का पता चलेगा। यदि किसी नमूने में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी खामी पाई जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) गुरुग्राम-1 डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि दिवाली और छठ पूजा के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए जांच अभियान जारी रहेगा।