सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A 300-meter-long walkway is being constructed in Khan Market, a pilot project underway.

Delhi NCR News: खान मार्केट में 300 मीटर लंबा वॉकवे बनाने की तैयारी, पायलट प्रोजेक्ट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार की बदलेगी सूरत, पैदल चलने वालों को मिलेगी राहतसड़क की मिडिल लेन का होगा नया डिजाइन, रात में होगी नियमित सफाई
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
खान मार्केट का जल्द ही नया रूप देखने को मिलेगा। यहां 300 मीटर लंबा वॉकवे बनाने की तैयारी है। बाजार में भीड़ और बार-बार होने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए बुनियादी सुधारों की योजना बनाई गई है, इससे खरीदारों और दुकानदारों दोनों को राहत मिलेगी। पूरे बाजार के चारों ओर वॉकवे बनेगा। यह फैसला बाजार के फ्रंट साइड पर चल रहे पायलट प्रोजेक्ट के बाद लिया जाएगा। यहां ग्रेनाइट के पत्थरों से रास्ता बनाया जा रहा है, जो अगले कुछ हफ्तों में पूरा होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि नए वॉकवे में भी कम से कम 2.5 इंच मोटे ग्रेनाइट ब्लॉक लगाए जाएंगे, ताकि यह मजबूत और टिकाऊ रहे। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि इन बदलावों से बाजार में आने वालों का अनुभव बेहतर होगा और यह एक नया मॉडल बन सकता है।

इसके साथ ही मिडिल लेन को भी नए तरीके से तैयार किया जा रहा है, ताकि बार-बार सड़क खोदने की जरूरत कम हो। खासकर बिजली-पानी जैसी सेवाओं के काम के दौरान होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया जा रहा है। बाजार की नियमित तौर पर रात में धुलाई और डीप क्लीनिंग की जा रही है, ताकि जगह साफ-सुथरी बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed