सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tightening the noose on traffic jams, encroachment and illegal parking

Delhi NCR News: जाम, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर कसेंगे शिकंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नई दिल्ली। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को प्रोजेक्ट संगम के तहत पुलिस-जनता संवाद बैठक आयोजित कर ट्रैफिक समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। बैठक में डीसीपी ट्रैफिक पूर्वी रेंज के रमेश, एसीपी शाहदरा, एसीपी नॉर्थ-ईस्ट समेत सभी ट्रैफिक इंस्पेक्टर और विभिन्न मार्केट व रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य ट्रैफिक पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय बढ़ाकर जमीनी स्तर की समस्याओं का समाधान करना रहा। आरडब्ल्यूए और एमडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने जाम, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, सड़क सुरक्षा और वाहन आवागमन से जुड़ी समस्याएं उठाईं। डीसीपी ट्रैफिक ने भरोसा दिलाया कि सभी वास्तविक शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसे लोगों ने सराहा। ट्रैफिक पुलिस ने बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए जनता से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article