सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Nalanda Literature Dialogues will begin on May 9.

Delhi NCR News: नौ मई से होगी नालंदा लिटरेचर डायलॉग्स की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नालंदा की ज्ञान परंपरा को वैश्विक विमर्श से जोड़ने के लिए हुई वार्ता
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। नालंदा की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक वैश्विक विमर्श से जोड़ने की दिशा में शनिवार को विशेष वार्ता हुई। इस दौरान नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल ने नालंदा लिटरेचर डायलॉग्स 2026-27 की शुरुआत की घोषणा की। इस शृंखला की शुरुआत 9-10 मई को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर से होगी, जहां देश-विदेश के प्रतिष्ठित लेखक, बुद्धिजीवी और नीति-निर्माता एक मंच पर विचार-विमर्श करेंगे। प्रमुख वक्ताओं में शशि थरूर, अमिताभ कांत, पवन के. वर्मा और पुरुषोत्तम अग्रवाल सहित कई प्रमुख नाम शामिल होंगे। इसके साथ फेस्टिवल अब केवल वार्षिक आयोजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वर्षभर चलने वाले सांस्कृतिक मंच के रूप में विकसित होगा। इस अवसर पर पद्म विभूषण नृत्यांगना सोनल मानसिंह, फेस्टिवल चेयरपर्सन डी. आलिया, एडवाइजर डॉ. पंकज केपी श्रेयस्कर और डायरेक्टर गंगा कुमार उपस्थित रहे।




नालंदा डायलॉग्स शृंखला के तहत देश के 12 प्रमुख शहरों दिल्ली, श्रीनगर, बेंगलुरु, अहमदाबाद, कालीकट, बोधगया, पटना, जयपुर, गुवाहाटी, मुंबई, कोहिमा और कोलकाता में कार्यक्रम होंगे। इस पहल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विस्तार देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन






2027 के लिए तिथियों की घोषणा-
इसके अलावा यूनिवर्सिटी डायलॉग्स के माध्यम से भारत और एशिया के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों को भी जोड़ा जाएगा। इस मौके पर नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल 2027 की तिथियों की भी घोषणा की गई, जो 17 से 20 अक्टूबर 2027 तक होगी। यह आयोजन भारत सरकार, राज्य सरकारों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सहयोग से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed