{"_id":"69dbbe6b3b882202a506d22e","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-the-bushes-near-the-rajghat-bus-depot-which-was-brought-under-control-by-11-fire-engines-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132044-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राजघाट बस डिपो के पास झाड़ियों में भीषण आग, 11 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राजघाट बस डिपो के पास झाड़ियों में भीषण आग, 11 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
विज्ञापन
विज्ञापन
- धुएं से लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत, समय रहते टला बड़ा हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजघाट बस डिपो के पास रविवार दोपहर झाड़ियों में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग के कारण आसपास के इलाके में घना धुआं फैल गया, जिससे लोगों को सांस लेने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं। शुरुआत में तीन दमकल गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए इनकी संख्या बढ़ाकर 11 कर दी गई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब 4:35 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
दमकल विभाग के डिप्टी फायर चीफ एके शर्मा के अनुसार, दोपहर करीब 1:35 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूखी झाड़ियों और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे हालात नियंत्रण में लाना चुनौतीपूर्ण हो गया। आग के चलते रिंग रोड बाइपास पर यातायात भी प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने बताया कि डिपो के भीतर सीएनजी फिलिंग स्टेशन भी मौजूद है। यदि आग वहां तक पहुंच जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस खतरे को देखते हुए दमकल की कुछ गाड़ियों को एहतियातन वहीं तैनात रखा गया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है, जबकि देर शाम तक कूलिंग ऑपरेशन जारी रहा।
Trending Videos