सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Plantation of trees in Gol Market under the campaign Ek Ped Maa Ke Naam

Delhi NCR News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गोल मार्केट में पौधारोपण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रविवार को गोल मार्केट क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। लक्ष्मीबाई नगर स्थित गवर्नमेंट एम्प्लॉइज आरडब्ल्यूए परिसर में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया और इसे जनआंदोलन का रूप दिया। कार्यक्रम के दौरान आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने भी पौधारोपण कर लोगों को प्रेरित किया।
Trending Videos


उन्होंने बताया कि एनडीएमसी ने पूरे वर्ष के लिए संडे ग्रीन कैलेंडर तैयार किया है, जिसके तहत हर रविवार अलग-अलग क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल में हॉर्टिकल्चर, हेल्थ, सिविल और सैनिटेशन विभाग मिलकर पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का कार्य भी सुनिश्चित कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की रखरखाव संबंधी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed