{"_id":"69dbb185e57e971cf00f21b7","slug":"apply-for-admission-to-delhi-sports-school-by-april-19-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132023-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में दाखिला के लिए 19 अप्रैल तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में दाखिला के लिए 19 अप्रैल तक करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में कक्षा छठीं में दाखिला को लेकर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। दिल्ली खेल विश्वविद्यालय के अधीन दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल ने ऑनलाइन दाखिला आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार दाखिला के लिए 19 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है। इसके लिए लिंक https://dss.dsu.ac.in/registration पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
अभिभावकों और उम्मीदवारों की ओर से मिलने वाले अनुरोध के आधार पर दाखिला आवेदन की तारीख को 19 अप्रैल तक बढ़ाया गया है। दाखिला के लिए देशभर से कोई आवेदन कर सकता है। इसके अलावा कक्षा सातवीं से लेकर नौवीं और 11 वीं कक्षा की खाली सीटों के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। यह खाली सीटें लेटरल एंट्री प्रक्रिया के तहत भरी जाएंगी। बता दें कि दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में एथलेटिक्स, तैराकी, शूटिंग, बैडमिंटन, कुश्ती, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस सहित दस खेलों के लिए छात्रों को तैयार किया जाता है। दाखिला लेने वाले छात्रों का आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यह खेलों के लिए दिल्ली का पहला समर्पित स्कूल है। ब्यूरो
Trending Videos