सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhavya Bajaj shines in Lagos, becomes sprint champion

Delhi NCR News: लागोस में चमकी भव्या बजाज, बनीं स्प्रिंट चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। भव्या बजाज ने वर्ल्ड स्केट यूरोपियन सीरीज 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया है। लागोस में आयोजित टेरास डो इन्फेंट प्रतियोगिता में उन्होंने जूनियर लेडीज वर्ग में ओवरऑल स्प्रिंट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
Trending Videos


भव्या ने 500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर शुरुआत की, जबकि 1000 मीटर रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया। इन दोनों स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ओवरऑल स्प्रिंट चैंपियन घोषित किया गया। दिल्ली के राजीव गांधी स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहीं भव्या अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच राहुल कौश को देती हैं। उनके मार्गदर्शन में उन्होंने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा को निखारा है। भव्या की इस उपलब्धि से न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि भारतीय स्केटिंग को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिली है। खेल प्रेमियों और परिजनों में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed