{"_id":"69dbd7b93af14f8d250191b9","slug":"firing-during-wedding-dance-in-delhi-woman-injured-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: शादी में डांस के दौरान हर्ष फायरिंग, महिला जख्मी, दुल्हन के पिता और भाई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: शादी में डांस के दौरान हर्ष फायरिंग, महिला जख्मी, दुल्हन के पिता और भाई हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार
मुस्तफाबाद में शनिवार रात शादी में गोली चली है, जिसमें तबस्सुम घायल हुई है। पुलिस ने दुल्हन के पिता-भाई को हिरासत में लिया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर स्थित मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार रात शादी के दौरान डीजे पर डांस कर रहे कुछ युवकों ने गोली चला दी। छत से डांस देख रही तबस्सुम को छूती हुई गोली निकल गई। महिला के घायल होते ही अफरा-तफरी मच गई। डांस कर रहे लोग फरार हो गए।
Trending Videos
महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुल्हन के पिता व भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गोली चलाने वाले लड़कों की तलाश की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात शनिवार रात करीब 11 बजे चतर सिंह गली नंबर-1 में हुई। यहां पर एक घर में लड़की की शादी हो रही थी। इस दौरान तेज आवाज में डीजे पर कुछ युवक नाच रहे थे जिसमें किसी ने जोश में पिस्टल निकालकर हवा में गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के सामने छत पर खड़ी होकर डांस देख रही एक महिला के कान को गोली छूती हुई निकल गई। उसके बाद घायल महिला को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार हुआ। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की के पिता समीर और भाई हारिस को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ कर फायरिंग करने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।