सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की हत्या: फोन चार्जर की तार से गला घोंटा, दुष्कर्म की आशंका; पुराने नौकर पर शक

एएनआई, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 22 Apr 2026 01:04 PM IST
सार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक घर में आईआरएस के एक वरिष्ठ अधिकारी की बेटी का शव मिला है। दुष्कर्म के बाद हत्या की भी आशंका जताई जा रही है।पुलिस को घर में पहले काम करने वाले नौकर पर हत्या का शक है, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया था।

विज्ञापन
A senior IRS official's daughter has been found dead in a house in Amar Colony area of Southeast Delhi
आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित कैलाश हिल इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घरेलू सहायक पर मुख्य रूप से संदेह जताया जा रहा है, जो वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है। 

Trending Videos
A senior IRS official's daughter has been found dead in a house in Amar Colony area of Southeast Delhi
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला

मृतका के माता-पिता सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच जिम के लिए घर से निकले थे। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान घर में वारदात को अंजाम दिया गया। जब दंपति वापस लौटे तो उन्होंने अपनी बेटी को घर में मृत अवस्था में पाया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
A senior IRS official's daughter has been found dead in a house in Amar Colony area of Southeast Delhi
आरोपी राहुल मीणा - फोटो : अमर उजाला

हत्या से पहले की गई मारपीट
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में मृतका के सिर और गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या गला घोंटकर की गई है और इसमें मोबाइल चार्जर के वायर का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आ रही है।

A senior IRS official's daughter has been found dead in a house in Amar Colony area of Southeast Delhi
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला

इकलौती बेटी थी मृतका, कर रही थी यूपीएससी की तैयारी
इसके अलावा दुष्कर्म के बाद हत्या की भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि इस संबंध में पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मृतका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली थी और इन दिनों संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कर रही थी। वह इकलौती बेटी थी। उसकी इस तरह की मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

विज्ञापन
A senior IRS official's daughter has been found dead in a house in Amar Colony area of Southeast Delhi
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला

एजेंसी से नौकर रखा था, पुलिस से कराया था सत्यापन
जांच के दौरान सामने आया है कि संदिग्ध घरेलू सहायक है, जिसकी पहचान राहुल मीणा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। अधिकारी ने एजेंसी से नौकर राहुल मीणा को रखा था। आरोपी का पुलिस से सत्यापन कराया गया था। बताया जा रहा है कि उसे करीब डेढ़ महीने पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया था। परिवार को उस पर घर के सामान से जुड़े पैसों में हेराफेरी का शक था, जिसके बाद उसे हटाया गया था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने इसी रंजिश के चलते बदला लेने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed