{"_id":"6a6ccdec9cf2af8eea048e90","slug":"aadhaar-will-now-remain-secure-in-the-data-vault-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148541-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अब डेटा वॉल्ट में सुरक्षित रहेगा आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अब डेटा वॉल्ट में सुरक्षित रहेगा आधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने सभी विभागों को आधार डेटा वॉल्ट लागू करने के निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सभी विभागों को आधार डेटा वॉल्ट लागू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आधार नंबर सुरक्षित व कूटबद्ध (एन्क्रिप्टेड) रूप में रखे जा सकें। साथ ही, सभी योजनाओं में लाभार्थियों के आधार को बैंक खाते से शत-प्रतिशत जोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे सरकारी सहायता सीधे सही व्यक्ति तक पहुंच सके।
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने यूआईडीएआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार आधार नंबर सुरक्षित रखने वाले सभी विभागों को डेटा वॉल्ट लागू करने को कहा है। यह एक सुरक्षित डिजिटल भंडार है, जिससे निजी जानकारी के दुरुपयोग व अनधिकृत पहुंच का खतरा कम होगा।
योजना विभाग की समीक्षा में पाया गया कि कई वित्तीय सहायता योजनाओं में सभी लाभार्थियों के आधार बैंक खातों से जुड़े नहीं हैं। समाज कल्याण विभाग ने जिला अधिकारियों को इसे जोड़ने के निर्देश दिए हैं। सरकार का ई-जिला पोर्टल पहले से डेटा वॉल्ट का उपयोग कर रहा है। अन्य विभाग अधिकृत एजेंसी के माध्यम से अपना अलग डेटा वॉल्ट बना सकते हैं या सी-डैक की साझा सेवा का उपयोग कर सकते हैं। आधार जानकारी की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।