{"_id":"6a6cd195d6d58945430c8bd9","slug":"sewer-line-in-rohini-to-be-revamped-at-a-cost-of-59-crore-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148489-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 59 करोड़ की लागत से रोहिणी में सीवर लाइन का होगा कायाकल्प, 1.20 लाख लोगों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 59 करोड़ की लागत से रोहिणी में सीवर लाइन का होगा कायाकल्प, 1.20 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-रोहिणी सेक्टर-20 से 25 तक 12.5 किलोमीटर का होगा पुनरुद्धार, अगले 20 वर्षों तक मिलेगी निजात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-20 से सेक्टर-25 तक की लगभग 12.5 किलोमीटर लंबी खराब और बंद पड़ी सीवर लाइन का कायाकल्प किया जाएगा। योजना पर 59 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इससे 1.20 लाख से अधिक निवासियों को राहत मिलेगी। अगले सप्ताह जल बोर्ड की ओर से इस परियोजना का टेंडर अवॉर्ड किया जाएगा।
रोहिणी सेक्टर-20 से सेक्टर-25 तक डीडीए की ओर से 35 से 40 वर्ष पहले सीवर लाइन डाली गई थीं। अब ये सीवर लाइनें जर्जर हो चुकी हैं, जिसके कारण सीवेज का प्रवाह बाधित हो रहा है और बार-बार लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। मरम्मत में जल बोर्ड को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जल बोर्ड की ओर से बताया कि पूरी लाइन को बदलना एक महंगा और जटिल कार्य है। वर्तमान परियोजना में, सीवर लाइन के पुनरुद्धार (रिहैबिलिटेशन) पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो कि पूरी लाइन बदलने की तुलना में अधिक किफायती और प्रभावी समाधान है। इस प्रक्रिया में, विशेष मशीनरी का उपयोग करके मौजूदा पाइप लाइनों को मजबूत किया जाएगा, जिससे उनकी जीवन अवधि बढ़ेगी और प्रवाह क्षमता में सुधार होगा।
विज्ञापन
18 माह में पूरी होगी योजना
परियोजना को 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। तीन महीने के अंदर परियोजना में कार्य शुरू होने की संभावना है। परियोजना के तहत, 419 मेनहोल का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। विभाग के अनुसार काम पूरा होने के बाद इन क्षेत्रों में सीवर संबंधी समस्याएं अगले 20 वर्षों तक समाप्त हो जाएंगी।
प्रमुख बिंदु और मूल्यवर्धन
लागत: 59 करोड़ रुपये
लंबाई: 12.5 किलोमीटर सीवर लाइन
लाभार्थी: 1.20 लाख से अधिक निवासी
कार्य अवधि: 1 वर्ष (3 महीने में कार्य शुरू होने की उम्मीद)
मेनहोल: 419 मेनहोल का जीर्णोद्धार
समस्या समाधान: अगले 20 वर्षों के लिए सीवर संबंधी समस्याओं का अंत
टेंडर प्रक्रिया: मंगलवार को टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 20 से सेक्टर-25 तक सीवर लाइन का जीर्णोद्धार कार्य होगा। 59 करोड़ की लागत से 12.5 किलोमीटर की खराब और बंद पड़ी सीवर लाइन का जीर्णोद्धार होगा। इससे एक लाख 20 हजार की आबादी को फायदा होगा।
प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जल मंत्री दिल्ली सरकार