'सीईसी इस्तीफा दो': आप का दो अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, केजरीवाल ने पीएम को जेन जी से जुड़ने की सलाह दी
आप के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट कर दो अक्तूबर को जंतर मंतर चलने का आह्वान किया है। तो वहीं दूसरी तरफ आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो साझा कर प्रधानमंत्री मोदी को जेन जी से जुड़ने का तरीका बताया।
विस्तार
एसआईआर विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज हो चली है। पूरा विपक्ष सीईसी के खिलाफ खड़ा है। वहीं इस बीच आम आदमी पार्टी में दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है।
जबकि आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जेन जी से जुड़ने के तरीके पर चुनौती दी है।
चलो जंतर मंतर
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) September 28, 2026
02 अक्टूबर
दोपहर 12 बजे pic.twitter.com/HLzEG8FhTO
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान
आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स पोस्ट के माध्यम से एक बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया है। उन्होंने लिखा "चलो जंतर मंतर, 2 अक्तूबर, दोपहर 12 बजे।" यह आह्वान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए है।
मोदी जी, मैं आपको बताता हूँ Gen Z से कैसे जुड़ सकते हो? पर आप ये करोगे नहीं। pic.twitter.com/wnBb0mI0kd
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 28, 2026
केजरीवाल का पीएम मोदी को संदेश
अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में सीधे प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित किया है। उन्होंने लिखा कि "मोदी जी, मैं आपको बताता हूं जेन जी से कैसे जुड़ सकते हो? पर आप ये करोगे नहीं।" यह टिप्पणी विशेष रूप से युवाओं के साथ जुड़ाव के मुद्दे पर की गई है। केजरीवाल ने इस संदेश के माध्यम से प्रधानमंत्री की युवा पीढ़ी से जुड़ने की क्षमता पर सवाल उठाया है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आली गांव में हजारों दलितों के घर उजाड़ने के लिए सरकार बुलडोजर भेज रही है। क्या सरकार गरीबों को सताने के लिए बनाई जाती है?
आली गाँव में हज़ारों दलितों के घर उजाड़ने के लिए सरकार बुलडोज़र भेज रही है ।
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) September 28, 2026
क्या सरकार ग़रीबों को सताने के लिए बनाई जाती है ?https://t.co/PmQh9uMnFb