सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP reaction after raghav chaddha resign from party

राघव बागी, भाजपा पर बिफरी AAP: केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, संजय बोले- पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 24 Apr 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
सार

 पंजाब में आम आदमी की सरकार ने शानदार काम किया है उसके सामने अब भाजपा ने अपना घटिया राजनीति खेल शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि ये जो सात राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं, उनके नाम पंजाब के लोगों को याद रखना चाहिए।

AAP reaction after raghav chaddha resign from party
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पार्टी की ओर से पहली प्रतिक्रिया राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये ऑपरेशन लॉट्स के जरिए पंजाब में घटिया खेल कर रही है। पंजाब में आम आदमी की सरकार ने शानदार काम किया है उसके सामने अब भाजपा ने अपना घटिया राजनीति खेल शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि ये जो सात राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं, उनके नाम पंजाब के लोगों को याद रखना चाहिए और इन्हें आने वाले चुनाव में सबक सीखाने का काम करें। 

Trending Videos


भाजपा ने पंजाबियों को दिया धोखा
वहीं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धोखा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी-अमित शाह ने पंजाब को धोखा दिया
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पंजाब की सरकार बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रही है। बेहतरीन काम करने वाली आम आदमी पार्टी को भाजपा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने तोड़ने और धोखा देने का काम किया है। आज सात सांसदों को भाजपा में शामिल किया गया। इन सातों के नाम पंजाब की जनता को याद रखना चाहिए।

इन सातों ने पंजाब की पीठ पर जूता मारा
राघव चड्ढा को पंजाब की जनता ने कितना प्यार दिया, उन्हें राज्यसभा में पहुंचाया, अब वे भाजपा की गोद में पहुंच गए। संदीप पाठक को पार्टी ने बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां दीं। हरभजन सिंह को पंजाब के लोगों ने आशीर्वाद दिया। लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की पीठ में जूता मारने जैसा काम किया है। पंजाब के लोगों को धोखा देने का काम किया है।

पंजाब की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी
पंजाब की सरकार, जो जनता के लिए काम कर रही है, उसे रोकने का प्रयास किया जा रहा है। मैं अमित शाह और नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि यह घिनौना काम, जो पंजाब की जनता के साथ किया गया है, इस गद्दारी के लिए पंजाब की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी।

ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर डराया
आज मेरा मन बहुत व्यथित और दुखी है। भगवंत मान पंजाब में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और आज उस सरकार के साथ ‘ऑपरेशन लोटस’ का खेल खेला जा रहा है। सांसदों को तोड़ा जा रहा है। ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed