सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP worker mohmmad rashid shot 10 times for refusing to pay extortion money dies

दिल्ली में 15 राउंड फायरिंग: AAP कार्यकर्ता की हत्या, सिर-चेहरे-सीने में लगीं 10 गोली; वारदात के पीछे ये वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 15 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
सार

बदमाशों ने 12 से 15 राउंड गोलियां चलाईं और वह फरार हो गए। राशिद के सिर, चेहरे और सीने में करीब 10 गोलियां लगी। फौरन उनको जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

AAP worker mohmmad rashid shot 10 times for refusing to pay extortion money dies
आप कार्यकर्ता राशिद की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के दयालपुर के नेहरू विहार इलाके में सोमवार की शाम रंगदारी देने से इनकार करने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और कारोबारी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद राशिद (40) के रूप में हुई है। आरोपियों ने घर के नजदीक आरओ प्लांट के पास राशिद को बेहद नजदीक से कई गोलियां मारीं। 



सिर, चेहरे व सीने में लगीं 10 गोलियां
बदमाशों ने 12 से 15 राउंड गोलियां चलाईं और वह फरार हो गए। राशिद के सिर, चेहरे और सीने में करीब 10 गोलियां लगी। फौरन उनको जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। राशिद की हत्या की खबर मिलते ही एरिया में सनसनी फैल गई। लोगों की भारी भीड़ उसके घर के पास पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने पहले भी मिली थी धमकी
उत्तर-पूर्वी जिला के तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। परिवार का आरोप है कि छह माह पहले भी अवैध वसूली देने से इनकार करने पर राशिद पर घर के पास ही आठ से 10 राउंड गोलियां चलाई गई थीं। उस समय वह बाल-बाल बच गए थे।

विज्ञापन

जांच के लिए तीन टीम गठित
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर जांच के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि राजा मेवाती उर्फ अक्की डॉन राशिद से रंगदारी मांग रहा था। इस बीच 26 मई को खुद राजा मेवाती की खजूरी में हत्या हो गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि राशिद की हत्या के पीछे अक्की डॉन गिरोह का हाथ है।

राशिश थे बड़े कारोबारी
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि राशिद अपने परिवार के साथ गली-डी-2, नेहरू विहार में रहते थे। इनके परिवार में पिता हाजी यूनुस, मां, पांच भाई, पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं। राशिद के पिता का प्रॉपर्टी का कारोबार है। वहीं राशिद आरओ प्लांट के अलावा ई-रिक्शा, ऑटो चलवाने का बड़ा काम था।

नजदीक से मारी गई गोलियां
इनके पास बड़ी संख्या में ऑटो और ई-रिक्शा हैं। राशिद ने भारत टैक्सी ऑटो की एजेंसी भी ली हुई थी। सोमवार शाम करीब 6.10 बजे वह शेरपुर चौक स्थित अपनी ऑटो की एजेंसी से घर के पास ही मौजूद पानी के प्लांट पर पहुंचा। इस बीच स्कूटी पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने बेहद नजदीक से उस पर कई राउंड गोलियां चला दीं।

इलाके में अफरा तफरी
गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस बीच बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो खून से लथपथ राशिद को देखा। परिजन फौरन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राशिद की हत्या रंगदारी न देने की वजह से हुई या हत्या किसी और वजह से हुई। इसका खुलासा बाद में हो पाएगा।

हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जांच के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है। -राहुल अलवाल, उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed