सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Change in weather likely in Delhi-NCR warning issued for rain and strong winds in the next few hours

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने की संभावना, अगले कुछ घंटों में बारिश-तेज हवाएं चलने की चेतावनी

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 07:34 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली और एनसीआर) में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

Change in weather likely in Delhi-NCR warning issued for rain and strong winds in the next few hours
भारी बारिश की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली और एनसीआर) में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।



मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। कुछ इलाकों में यह रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है। इस अचानक मौसम बदलाव से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। दिल्ली के साथ नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे एनसीआर के शहरों में भी असर दिखेगा। यह प्री-मॉनसून गतिविधि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो रही है। लोगों को घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावित प्रभाव और सलाह
तेज हवाओं और बारिश के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है। सड़कों पर फिसलन बढ़ने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाएगा। लोगों को खुले स्थानों पर खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे रुकने से बचें। किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन


इन इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना  
कैथल, नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जिंद, पानीपत, आदमपुर, हिसार, गोहाना, गन्नौर, हांसी, सिवानी, महम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर में गरज और बिजली के साथ 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश  की संभावना है। 

वहीं लोहारू, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना, रेवाडी, पलवल, नारनौल, बावल, नूंह (हरियाणा) शामली, कांधला, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड, गुलावटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर (यूपी) में बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed