सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Auto rickshaw driver commits suicide by hanging himself in Delhi after being harassed by moneylenders

सूदखोरों ने 50 हजार के बनाए 1.90 लाख: हर दिन का 3500 रुपये मांगते थे ब्याज, ऑटो चालक ने फंदा लगाकर दी जान

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 04:27 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में ब्याजखोरी और कर्ज से परेशान एक ऑटो चालक ने फंदा लगा लिया। मृतक की शिनाख्त सुंदर लाल (48) के रूप में हुई है। दरअसल सुंदरलाल ने दो लोगों से 30 और 20 हजार रुपये ब्याज पर उधार लिए थे।

Auto rickshaw driver commits suicide by hanging himself in Delhi after being harassed by moneylenders
ऑटो चालक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में ब्याजखोरी और कर्ज से परेशान एक ऑटो चालक ने फंदा लगा लिया। मृतक की शिनाख्त सुंदर लाल (48) के रूप में हुई है। दरअसल सुंदरलाल ने दो लोगों से 30 और 20 हजार रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। आरोप है कि इन लोगों ने ब्याज के 1.20 लाख और 70 हजार रुपये बना दिए। 



रोजाना आरोपी पीड़ित पर कर्ज की रकम चुकाने का दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर सुंदरलाल ने मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या करने से पूर्व सुंदरलाल ने अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाया और अंकुर व राहुल नामक दोनों आरोपियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताकर फंदे से झूल गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। परिवार से पूछताछ कर जाफराबाद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुंदर लाल अपने परिवार के साथ गली नंबर-6, मौजपुर में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी सोनिया के अलावा एक शादीशुदा बेटी है। सुंदर लाल पेशे से ऑटो चालक थे। वह रात में कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास ऑटो चलाते थे। रोजाना वह रात 10 बजे के बाद ऑटो लेकर निकल जाते थे। रात को अकेले हो जाने की वजह से सुंदर की पत्नी पास में रहने वाले अपने भाई के यहां रात में रुकने के लिए चली जाती थीं, सवेरा होते ही वह दोबारा वापस आ जाती थीं। 10 जून की रात को वह पति के जाने से पहले ही अपने भाई के घर चली गईं। इस बीच सवेरे जब वह वापस आईं तो उन्होंने पति को घर के जाल से फंदे पर लटके देखा।
विज्ञापन


राहुल व अंकुर घटना के बाद घर छोड़कर भागे
वीडियो में सुंदर लाल ने बताया कि उन्होंने राहुल से 30 हजार रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। दोनों भी भाग गए हैं। आरोपी ने कुछ ही दिनों में इन रुपयों को एक लाख 20 हजार बना दिया। आरोपी ने पीड़ित पर रोजाना 2000 रुपये देने का दबाव बनाया। इसी तरह अंकुर से 20 हजार रुपये उधार लिए गए थे।  ंकुर ने इन रुपयों को 70 हजार बना दिए और वह रोजाना 1500 रुपये की डिमांड करने लगा। एक दिन में 3500 रुपये न चुका पाने की वजह से वह परेशान हो गया था। वीडियो में उसने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की। परिवार ने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed