सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   15000 Delhiites came together to remove 116.6 tonnes of waste from the Yamuna in Delhi

Delhi: 15 हजार दिल्लीवासियों ने मिलकर यमुना से निकाला 116.6 टन कचरा, 28 घाटों पर एक साथ चला सफाई अभियान

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 05:43 AM IST
विज्ञापन
सार

यमुना को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को चलाए गए ‘मां यमुना तट स्वच्छता अभियान’ में 15 हजार से अधिक नागरिकों, स्वयंसेवकों और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।

15000 Delhiites came together to remove 116.6 tonnes of waste from the Yamuna in Delhi
यमुना तट स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यमुना को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को चलाए गए ‘मां यमुना तट स्वच्छता अभियान’ में 15 हजार से अधिक नागरिकों, स्वयंसेवकों और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। राजधानी के विभिन्न हिस्सों में यमुना तटों और घाटों पर हुए इस व्यापक अभियान के दौरान 116.6 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया। इसके साथ ही लोगों ने यमुना को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प भी लिया।



अभियान के तहत यमुना घाटों, नदी के किनारों, संपर्क मार्गों और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर बड़े स्तर पर सफाई की गई। आवासीय कल्याण संघों (आरडब्ल्यूए), सामाजिक संगठनों, छात्र समूहों और स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर न केवल सफाई अभियान में हिस्सा लिया, बल्कि लोगों को स्वच्छता और नदी संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी अभियान की विशेषता रही।जल एवं सिंचाई मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोमवार को कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की आस्था, संस्कृति और जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक यमुना की सफाई पर चर्चा होती रही, लेकिन अब इसे जनभागीदारी के माध्यम से एक सामाजिक आंदोलन का रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed