सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After murdering his wife, he slept next to her body for eight hours to make it look like a suicide.

Delhi NCR News: पत्नी की हत्या कर खुदकुशी दिखाने के लिए 8 घंटे तक उसके शव के साथ सोता रहा युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कालिंदी कुंज की घटना-

- आरोपी युवक ने प्रेेम विवाह किया था, पत्नी शराब पीने के लिए मना कर रही थी
- हत्या के बाद पीड़िता के मायके वालाें ने किया था हंगामा, जैतपुर पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली।
दक्षिण-पूर्व जिले के कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र में युवक ने करीब 10 दिन पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर 8 घंटे से ज्यादा उसके शव के साथ सोता रहा, ताकि किसी काे शक न हाे। दोपहर में उसकी आंख खुली तो उसने पत्नी की मौत को खुदकुशी दिखाने की कोशिश की थी। मगर पुलिस के सामने उसकी चालाकी ज्यादा समय तक नहीं चली और कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आराेप है कि पत्नी आरोपी को शराब पीने के लिए मना करती थी। पत्नी निशा प्रवीण की मौत को लेकर उसके समुदाय के लोगों ने हंगामा व थाने का घेराव किया। परिजनों ने निशा के साथ गैंगरेप करने व दूसरे समुदाय होने के कारण हत्या का आरोप लगाया था। अब पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं वह सही नहीं मिले हैं। महिला के साथ किसी तरह का दुष्कर्म नहीं हुआ है और न ही मारपीट हुई है। जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये घटना जैतपुर इलाके में पिछले सप्ताह सामने आई है। फेज-2 जेजे कॉलोनी मदनपुर खादर निवासी निवासी अंकित (25) ने 23 अगस्त, 2025 को यहीं रहने वाली निशा (19) से प्रेम विवाह किया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पांच व छह जूनू की रात 10 बजे अंकित अपने दो दोस्तों के साथ बैठकर घर से बाहर शराब पी रहा था। निशा ने अंकित काे शराब पीने से मना कर दिया। अंकित ने उसे कुछ देर में आने की बात कहकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 12 बजे तक जब अंकित घर नहीं पहुंचा तो निशा फिर उसके पास गई। यहां पर निशा व अंकित में झगड़ा होने लगा। झगड़ा-झगड़ा करते दोनों घर पहुंच गए। यहां पर दोनों में रात भर झगड़ा होता रहा। रात करीब दो बजे उसने निशा का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव के साथ सो गया। हालांकि उसे नशे में पता था कि उसने निशा को मार दिया है। अगले दिन दोपहर दो बजे उसकी आंख खुली। इसके बाद उसने निशा की मौत को खुदकुशी दिखाने का प्रयास किया। उसने पंखे में उसकी चुन्नी बांध दी और उसके बाद घर से बाहर आकर शोर मचाने लग गया कि उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन

एसडीएम जांच हुई-
निशा की मौत की सूचना कालिंदी कुंज थाना पुलिस को दी गई। एसडीएम जांच भी की गई। इसके बाद पुलिस ने अंकित से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया।
अब जांच पूरी हुई-
जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार निशा की मौत को लेकर उसके परिजन व दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने हंगामा किया और एक समुदाय की होने के हत्या करने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने अलग से जांच शुरू की। अंकित के दोस्तों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed