फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After rising water level of Yamuna in Delhi now started to recede recorded at 203.21 meters

यमुना के बढ़ते जलस्तर से राहत: दिल्ली में पानी घटकर 203.21 मीटर पहुंचा, खतरे के निशान से काफी नीचे

Sun, 09 Aug 2026 08:01 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 09 Aug 2026 08:01 PM IST
सार

हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ा दिल्ली में यमुना का जलस्तर अब घटने लगा है। रविवार शाम छह बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 203.21 मीटर दर्ज हुआ, जबकि शनिवार रात यह 204.09 मीटर था। 

विज्ञापन
After rising water level of Yamuna in Delhi now started to recede recorded at 203.21 meters
दिल्ली में यमुना का जलस्तर हुआ कम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में बढ़ा यमुना का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। रविवार को शाम छह बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज के पास यमुना का जलस्तर 203.21 मीटर दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार रात यह करीब 204.09 मीटर तक पहुंच गया था।

विज्ञापन




पिछले कुछ दिनों में हथनीकुंड बैराज से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को बैराज से करीब 20 हजार से 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जबकि शुक्रवार दोपहर यह बढ़कर करीब 43 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया। शुक्रवार को दिल्ली में जलस्तर 203.05 मीटर दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


हालांकि, शनिवार को हथनीकुंड बैराज से पानी की मात्रा घटकर करीब 13 हजार क्यूसेक रह गई। इसके बाद दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर कम होने लगा। यमुना का जलस्तर फिलहाल चेतावनी स्तर से नीचे है। पुराने लोहा पुल के पास जलस्तर 204.5 मीटर तक पहुंचने या हथनीकुंड बैराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना का खतरे का निशान 205.33 मीटर है। इस मानसून सीजन में अब तक दिल्ली में यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर तक नहीं पहुंचा है। जलस्तर में कमी आने से फिलहाल प्रशासन और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed