सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS faculty members to get summer vacation in two phases

Delhi NCR News: एम्स फैकल्टी सदस्यों को दो चरणों में मिलेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- अवकाश के दौरान 50 फीसदी फैकल्टी सदस्य का उपस्थित रहना अनिवार्य
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने वर्ष 2026 के लिए फैकल्टी सदस्यों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर कार्यालय ज्ञापन जारी किया है। इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों और इकाई प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश दो चरणों में मिलेगा। पहला चरण 16 मई से 14 जून और दूसरे चरण में 16 जून से 15 जुलाई तक अवकाश दिया जाएगा।

अवकाश के दौरान प्रत्येक विभाग/केंद्र में कम से कम 50 फीसदी फैकल्टी सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर संभव हो तो वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य उपलब्ध रहे। एम्स ने सभी विभागों से अवकाश के लिए पात्र फैकल्टी सदस्यों के अवकाश प्रस्ताव का निर्धारित ब्याेरा 25 अप्रैल तक मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए एक प्रारूप जारी किया गया है। उसमें पहले चरण में अवकाश लेने वाले अधिकारियों के नाम और अवकाश के दौरान उपस्थित रहने वाले अधिकारियों का ब्योरा देना होगा। साथ ही अवकाश कार्यक्रम इस प्रकार तैयार किया जाए कि उसमें किसी बदलाव की आवश्यकता न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed