सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air quality remains in the moderate category in the capital, with an AQI of 180.

Delhi NCR News: राजधानी में मध्यम श्रेणी में हवा बरकरार, एक्यूआई 180

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। दिल्ली में बीते दिनों से हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। ऐसे में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 180 दर्ज हुआ। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें रविवार की तुलना में 18 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 246 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में 216, गुरुग्राम में 212 और नोएडा में 182 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 176 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार को हवा उत्तर दिशा से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 4300 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 30000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 192.9 और पीएम2.5 की मात्रा 72 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार तक हवा इसी श्रेणी में ही बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article