{"_id":"6a70c8528353939f3a023930","slug":"allegations-of-corruption-in-free-bicycle-and-school-bag-schemes-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148936-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मुफ्त साइकिल-स्कूल बैग योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मुफ्त साइकिल-स्कूल बैग योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- देवेंद्र यादव ने दिल्ली-पंजाब सरकारों को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली की भाजपा सरकार और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर छात्र-हित की योजनाओं के नाम पर धन के दुरुपयोग व भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि दोनों सरकारें सस्ते राजनीतिक लाभ के लिए साइकिल व स्कूल बैग जैसी योजनाओं का दुरुपयोग कर रही हैं।
यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 1.30 लाख साइकिलें बाजार मूल्य 4,100 रुपये से अधिक 6,923 रुपये प्रति साइकिल पर खरीदकर करीब 90 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। उन्होंने निविदा में अनियमितताओं व एक कंपनी को पूर्वनिर्धारित लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी सरकारी अस्पतालों के लिए चिकित्सा उपकरणों और अन्य सामान की खरीद में अनियमितताओं के मामले सामने आए थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी पंजाब में स्कूल बैग खरीद और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में समुचित साइकिल ट्रैक नहीं होने के बावजूद छात्राओं को मुफ्त साइकिल बांटना उनकी सुरक्षा से समझौता है। क्योंकि भारी यातायात और प्रदूषण के बीच छात्राओं के लिए साइकिल से स्कूल जाना जोखिम भरा हो सकता है। ब्यूरो