फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water ATMs featuring RO, UV, and UF technologies will be installed in 250 government schools

Delhi NCR News: 250 सरकारी स्कूलों में आरओ, यूवी और यूएफ तकनीक वाले लगेंगे जल एटीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
-58 करोड़ रुपये की लागत से शुद्ध पेयजल मिलेगा, विद्यार्थियों को आरओ युक्त ठंडा और साफ पानी मिलेगा
विज्ञापन

- मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी जल बोर्ड की होगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में छात्रों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की तैयारी की है। दिल्ली जल बोर्ड (डीजीबी) राजधानी के 250 सरकारी स्कूलों में जल एटीएम लगवाएगा। इस परियोजना पर 58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जल्द ही इसके टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। जल बोर्ड का दावा है कि टेंडर प्रक्रिया के बाद इसे छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।
दिल्ली के पीडब्ल्यूडी और जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कुछ दिन पहले कई परियोजनाओं के एकसाथ कार्य अवार्ड करने की घोषणा की थी। इन परियोजनाओं में स्कूलों में जल एटीएम लगवाने की योजना भी शामिल थी। जल बोर्ड के अधिकारियों ने ओर से बताया गया कि कहना है कि गर्मियों में स्कूलों में पानी की किल्लत और गंदे पानी के कारण बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए आरओ यूवी तकनीक वाले जल एटीएम लगाने का निर्णय लिया गया है। इन मशीनों से छात्रों को ठंडा, साफ पानी मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि 58 करोड़ रुपये में मशीनों की खरीद, स्थापना, पाइपलाइन कनेक्शन और पांच साल तक का मेंटेनेंस शामिल है।
विज्ञापन

---
जरूरत के अनुसार स्कूल में लगेंगे जल एटीएम
परियोजना के तहत प्रत्येक स्कूल में एक से दो जल एटीएम लगाए जाएंगे। छात्रों के लिए पानी पूरी तरह निशुल्क रहेगा। मशीनों में ऑटो अलर्ट सिस्टम भी होगा, जिससे फिल्टर बदलने या मेंटेनेंस की जरूरत होने पर जल बोर्ड को तुरंत सूचना मिल जाएगी। पहले चरण में उन स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां छात्रों की संख्या ज्यादा है और पानी की समस्या गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली के हर सरकारी स्कूल में बच्चों को घर जैसा साफ पानी मिले। जल एटीएम इस दिशा में एक बड़ा कदम है।
प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जल मंत्री दिल्ली सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed