फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A shower of flowers, tears shed during embraces... Brij Bhushan's supporters turned emotional after the verdict

Delhi NCR News: पेज 1 पर गई है फूलों की बारिश, गले मिलकर छलके आंसू... फैसले के बाद भावुक हुए ब्रज भूषण के समर्थक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
-बरी होने की खबर मिलते ही दिल्ली स्थित आवास पर उमड़े समर्थक, बेटे ने कहा सच की जीत हुई
विज्ञापन


सचिन कुमार
नई दिल्ली। पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह के बरी होने की खबर सामने आते ही उनके दिल्ली स्थित आवास का माहौल पूरी तरह बदल गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में समर्थक वहां पहुंचने लगे। किसी के हाथ में फूलों की माला थी तो कोई मिठाई का डिब्बा लेकर आया। देखते ही देखते आवास के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई। ब्रज भूषण जिंदाबाद और सच की जीत हुई के नारों के बीच समर्थकों ने उन पर फूलों की बारिश की, मिठाइयां बांटी और पटाखे जलाकर खुशी का इजहार किया।

फैसले के बाद सांसद करण सिंह ने बताया कि जो शोषित पहलवान थे, यह उनकी जीत है। यह मेरे लोकसभा क्षेत्र की जीत है। यह हम सबकी जीत है और खासतौर पर मेरे पिताजी की बहुत बड़ी जीत है। आवास पर मौजूद लोगों के अनुसार, पिछले कुछ सालों में पूरा परिवार कानूनी प्रक्रिया और उससे जुड़े दबाव के दौर से गुजरा है। फैसले के बाद जब समर्थकों ने ब्रज भूषण को बधाई दी तो उनके बेटे करण सिंह के चेहरे पर राहत साफ दिखाई दे रही थी। परिवार के करीबी समर्थक राम आनंद ने बताया कि कठिन समय में भी समर्थकों ने उनका साथ नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


हर मिलने वाला गले लगाकर दे रहा था बधाई
आवास पर पहुंचने वाले समर्थकों में कई ऐसे लोग भी थे, जो सालों से ब्रज भूषण के साथ जुड़े रहे हैं। कोई हाथ जोड़कर शुभकामनाएं दे रहा था तो कोई गले लगाकर बधाई दे रहा था। कई बुजुर्ग समर्थकों ने उन्हें फूलों की माला पहनाई। महिलाओं ने भी परिवार को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। ब्रज भूषण की महिला समर्थक सुनीता ने बताया कि हमने हमेशा उनके लिए प्रार्थना की थी। आज फैसला आया तो लगा कि हमारी दुआ कबूल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तक लगा रहा समर्थकों का तांता
दोपहर से शुरू हुआ समर्थकों का आना-जाना देर शाम तक जारी रहा। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और आसपास के कई जिलों से भी समर्थक आवास पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी भी मौके पर तैनात रहे और सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। दिनभर चले इस जश्न के बीच सबसे अधिक चर्चा उस भावुक पल की रही, जब लंबे कानूनी संघर्ष के बाद पिता और बेटे ने एक-दूसरे को गले लगाया। उस समय वहां मौजूद कई समर्थकों की आंखें भी नम हो गईं। कुछ देर के लिए पूरे परिसर का शोर मानो थम गया और लोगों की नजरें उसी दृश्य पर टिक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed