{"_id":"69b77f4ef40a64fd3b0ab6ff","slug":"an-8-year-old-girl-was-gang-misdeed-in-delhi-s-okhla-area-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आठ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़े तीन नाबालिग आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आठ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़े तीन नाबालिग आरोपी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:26 AM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली के ओखला इलाके में पुलिस ने तीन नाबलिग लड़कों को एक आठ वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा है।
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के ओखला इलाके में एक 8 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस को प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओखला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन में 14 मार्च को एक पीसीआर कॉल आई थी। कॉल में एक आठ वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ तीन नाबालिग लड़कों द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की सूचना दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
प्रारंभिक जांच के दौरान पीड़िता को उसकी मां और एक महिला कांस्टेबल के साथ चिकित्सा परीक्षण के लिए एम्स अस्पताल भेजा गया। वहां बच्ची का बयान दर्ज किया गया। अपने बयान में बच्ची ने आरोप लगाया कि तीन लड़कों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।
पीड़ित बच्ची के बयान के आधार पर ओखला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस पकड़े गए नाबालिगों से पूछताछ कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
Trending Videos