सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ASI caught red-handed taking a bribe of Rs 15000

Delhi: झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था, एएसआई को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 16 Mar 2026 08:03 AM IST
विज्ञापन
ASI caught red-handed taking a bribe of Rs 15000
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गीता कॉलोनी थाने में तैनात एएसआई को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रविवार रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी एएसआई एक व्यक्ति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित ने मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग से की।

Trending Videos


शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया गया। बाद में रिश्वत लेते हुए आरोपी एएसआई रोहताश को थाने से ही गिरफ्तार कर लिया गया। शाहदरा जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की पुष्टि की है। एएसआई के गिरफ्तार होते ही उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एएसआई के पकड़े जाने के बाद गीता कालोनी थाना प्रभारी पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। सूत्रों का कहना है कि एसएचओ को एएसआई की इस करतूत का जरा भी पता नहीं था। पिछले दिनों सीबीआई ने सुल्तानपुरी थाने के पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते पकड़ा था। इस मामले में एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया था।

विजिलेंस के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि उनके पास एक शिकायत आई थी कि गीता कालोनी थाने का एएसआई झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पीड़ित से 15 हजार रुपये की मांग कर रहा है। पीड़ित ने विजिलेंस विभाग से शिकायत की। फौरन एक टीम का गठन कर जाल बिछाया गया। पीड़ित को रुपये लेकर थाने भेजा गया। जैसे ही पीड़ित ने रुपये निकालकर एएसआई को दिए, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed