{"_id":"69b6c7e332c38f283d008460","slug":"aap-accuses-cm-of-patronizing-drug-trade-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-127943-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा कारोबार संरक्षण दे रही सरकार : सौरभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा कारोबार संरक्षण दे रही सरकार : सौरभ
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ते अपराध पर आम आदमी पार्टी ने कसा तंज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में नशे के कारोबार और बढ़ते अपराध को लेकर आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि नशा कारोबारियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। इसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं।
सौरभ भारद्वाज ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता में दावा किया कि भारत नगर थाने के एडिशनल एसएचओ का कथित वीडियो सामने आया है। उसमें वह कह रहे हैं कि जब पुलिस नशा तस्करों और अपराधियों को पकड़ती है तो ऊपर से आदेश आने के बाद उन्हें छोड़ना पड़ता है। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि यह आदेश सीएमओ से आता है।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले वजीरपुर की जेजे कॉलोनी में बरात को रास्ता देने को लेकर हुए विवाद में नशे के आदी लोगों ने हमला कर दिया था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वजीरपुर जैसे कई इलाकों में खुलेआम नशा बेचा जा रहा है। कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार, करोल बाग विधायक विशेष रवि ने उपराज्यपाल से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया।
Trending Videos