सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cycling races in Connaught Place with the message of fitness and the environment

Delhi NCR News: फिटनेस और पर्यावरण का संदेश लेकर कनॉट प्लेस में दौड़ी साइकिलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडेज ऑन साइकिल्स कार्यक्रम में युवाओं, बच्चों और महिलाओं ने किया कमाल
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में रविवार को फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संगम देखने को मिला। कनॉट प्लेस के ब्लॉक-ई से आयोजित संडेज ऑन साइकिल्स कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली के खेल मंत्री आशीष सूद ने भी हिस्सा लिया और युवाओं, बच्चों और महिलाओं के साथ साइकिल चलाकर उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित किया।

लोगों ने साइकिल चलाकर यह संदेश दिया कि नियमित शारीरिक गतिविधि न केवल व्यक्ति को स्वस्थ रखती है, बल्कि शहर के पर्यावरण को भी बेहतर बनाने में मदद करती है। इस कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, राहगिरी फाउंडेशन और इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों साइकिल बेहद खास हो गई है
खेल मंत्री ने कहा कि संडेज ऑन साइकिल्स आने वाले समय में एक बड़ा जनआंदोलन बन सकता है। अगर दिल्ली में लोग पेट्रोल-डीजल वाहनों के बजाय साइकिल चलाने की आदत अपनाते हैं, तो इससे न केवल उनकी सेहत बेहतर होगी, बल्कि शहर के प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed