सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An infant died after falling into a water tank in a house under construction

Delhi NCR News: आंबेडकर नगर, यूपी के लिए निर्माणाधीन मकान के पानी के टैंक में गिरने से मासूम की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोविंदपुरी थाना स्थित तुगलकाबाद गांव में हुआ हादसा, पिता ने खुद ही निकाला मासूम का शव, बच्चों के साथ खेलते हुए गिरा मासूम
Trending Videos

- पिता ने बेटे के डूबने पर जताया संदेह, कहा- बेटे के मुंह से निकल रहे थे झाग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी स्थित तुगलकाबाद में 8 अप्रैल को खेलते समय मासूम निर्माणाधीन मकान में पानी के टैंक में गिर गया। उसके साथ खेल रहे बच्चाें ने उसके पिता को जानकारी दी। पिता ने करीब 10 फीट गहरे टैंक से मासूम को निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त श्रेयांश (9) के रूप में हुई है। लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर पुलिस ने मकान मालिक जगदीश (61) को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं श्रेयांश के पिता ने उसकी मौत को लेकर संदेह जताया है। उनका कहना है कि बेटे का शव पानी से निकालने पर उसके मुंह से झाग आ रहे थे। इससे उसकी मौत पर संदेह है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव कल्याणपुर-तारापुरी, अंबेडकर नगर, यूपी का रहने वाला श्रेयांश परिवार के साथ तुगलकाबाद गांव में रहता था। श्रेयांश पास के नगर निगम स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था।
सुरेंद्र व उनकी पत्नी बाजार मोहल्ला, तुगलकाबाद में चाय की दुकान चलाते हैं। 8 अप्रैल को श्रेयांश स्कूल गया था। बहन उसे लेने के लिए गई थी। रास्ते में बहन उसका बैग लेकर आगे चल रही थी। इस बीच उसका भाई दोस्त के साथ पीछे-पीछे चल रहा था। घर पहुंचकर परी ने देखा कि भाई नहीं आया है। उसने पिता को बताया कि वह खेलने के लिए रुक गया है।
कुछ ही देर बाद श्रेयांश का दोस्त घर आया और उसने बताया कि वह एक पानी के टैंक में गिर गया है। परिजन भागे-भागे निर्माणाधीन मकान में पहुंचे तो वहां टैंक का मुंह खुला था। बाहर श्रेयांश की चप्पल पड़ी थी। पिता ने टैंक में उतरकर श्रेयांश को निकाला। पहले उसके शरीर से पानी निकालने का प्रयास किया। बाद में उसे मुंह से सांस देने का प्रयास किया गया। उसके बाद श्रेयांश को लेकर बत्रा अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed