{"_id":"69dc06139d53b58d530fd234","slug":"delhi-infant-dies-after-falling-into-water-tank-of-under-construction-house-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पानी की टंकी में गिरकर मासूम की मौत, पिता ने जताया संदेह; कहा- बेटे के मुंह से निकल रहे थे झाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पानी की टंकी में गिरकर मासूम की मौत, पिता ने जताया संदेह; कहा- बेटे के मुंह से निकल रहे थे झाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
सार
पिता ने करीब 10 फीट गहरे टैंक से मासूम को निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी स्थित तुगलकाबाद में 8 अप्रैल को खेलते समय मासूम निर्माणाधीन मकान में पानी के टैंक में गिर गया। उसके साथ खेल रहे बच्चाें ने उसके पिता को जानकारी दी। पिता ने करीब 10 फीट गहरे टैंक से मासूम को निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त श्रेयांश (9) के रूप में हुई है। लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर पुलिस ने मकान मालिक जगदीश (61) को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
वहीं श्रेयांश के पिता ने उसकी मौत को लेकर संदेह जताया है। उनका कहना है कि बेटे का शव पानी से निकालने पर उसके मुंह से झाग आ रहे थे। इससे उसकी मौत पर संदेह है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव कल्याणपुर-तारापुरी, अंबेडकर नगर, यूपी का रहने वाला श्रेयांश परिवार के साथ तुगलकाबाद गांव में रहता था। श्रेयांश पास के नगर निगम स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था।
सुरेंद्र व उनकी पत्नी बाजार मोहल्ला, तुगलकाबाद में चाय की दुकान चलाते हैं। 8 अप्रैल को श्रेयांश स्कूल गया था। बहन उसे लेने के लिए गई थी। रास्ते में बहन उसका बैग लेकर आगे चल रही थी। इस बीच उसका भाई दोस्त के साथ पीछे-पीछे चल रहा था। घर पहुंचकर परी ने देखा कि भाई नहीं आया है। उसने पिता को बताया कि वह खेलने के लिए रुक गया है।
कुछ ही देर बाद श्रेयांश का दोस्त घर आया और उसने बताया कि वह एक पानी के टैंक में गिर गया है। परिजन भागे-भागे निर्माणाधीन मकान में पहुंचे तो वहां टैंक का मुंह खुला था। बाहर श्रेयांश की चप्पल पड़ी थी। पिता ने टैंक में उतरकर श्रेयांश को निकाला। पहले उसके शरीर से पानी निकालने का प्रयास किया। बाद में उसे मुंह से सांस देने का प्रयास किया गया। उसके बाद श्रेयांश को लेकर बत्रा अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।