सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An uproar erupted at Jamia Millia Islamia over an RSS event

Delhi: जामिया में आरएसएस के कार्यक्रम को लेकर हंगामा, आइसा सहित कई संगठनों ने 'युवा कुंभ' का किया विरोध

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 28 Apr 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदर्शनकारी छात्र प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि कार्यक्रम की अनुमति तुरंत वापस ली जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की है।

An uproar erupted at Jamia Millia Islamia over an RSS event
जामिया में आरएसएस के कार्यक्रम को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में आइसा सहित कई दूसरे संगठनों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) की 100वीं वर्षगांठ की उपलक्ष्य में आयोजित युवा कुंभ कार्यक्रम को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। कैंपस के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी छात्र प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि कार्यक्रम की अनुमति तुरंत वापस ली जाए। वहीं, प्रशासन से यह स्पष्ट करने की मांग की कि अनुमति क्यों दी गई।

Trending Videos


दिल्ली पुलिस के जवानों को प्रमुख प्रवेश द्वारों पर तैनात किया गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की है। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और इस कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की, तथा इसे एक केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर के लिए अनुचित बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जामिया में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की इकाई ने इस कार्यक्रम पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह आयोजन 'सीधा उकसावा' है तथा अल्पसंख्यक छात्रों की गरिमा एवं सुरक्षा के खिलाफ है। प्रशासन के फ़ैसले की निंदा करते हुए एसएफआई ने कार्यक्रम की अनुमति तत्काल वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed