{"_id":"6a5b8984c463a707260c9abb","slug":"annual-action-plan-prepared-for-the-maintenance-of-railway-colonies-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-146410-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रेलवे कॉलोनियों के रखरखाव को लेकर वार्षिक कार्य योजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रेलवे कॉलोनियों के रखरखाव को लेकर वार्षिक कार्य योजना तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने राजधानी की कई प्रमुख रेलवे कॉलोनियों के रखरखाव और मरम्मत को लेकर करीब 1.30 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना तैयार की है। इसके तहत सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, गुलाबी बाग, हजरत निजामुद्दीन, जंगपुरा और ओखला रेलवे कॉलोनियों में एक वर्ष तक विभिन्न निर्माण और मरम्मत से जुड़े काम कराए जाएंगे। इसमे रेलवे आवास की समय-समय पर मरम्मत के साथ भवनों की रंगाई-पुताई, छतों की मरम्मत, फर्श और दीवारों का सुधार, जलापूर्ति व्यवस्था, सीवर, ड्रेनेज नेटवर्क की देखरेख, शौचालयों का नवीनीकरण, जलरोधक (वॉटरप्रूफिंग) जैसे काम शामिल हैं। इसके अलावा भवनों में लकड़ी, स्टील, एल्यूमिनियम, कांच और अन्य आवश्यक सामग्री से जुड़ी मरम्मत भी की जाएगी।