{"_id":"5896cdba4f1c1bcf6de80255","slug":"anubhav-mittal-was-planing-to-launch-facebook-like-networking-site-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फेसबुक को भारत से खत्म कर देता 26 साल का ये युवक, अगर मिल जाता उसे मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक को भारत से खत्म कर देता 26 साल का ये युवक, अगर मिल जाता उसे मौका
Sun, 07 May 2017 06:05 PM IST
अमित सिंह/अमर उजाला, नोएडा
अमित सिंह/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 07 May 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुभव मित्तल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
महज 26 साल की उम्र में इस शख्स ने 3700 करोड़ रुपये की कंपनी खड़ी करके सबकों चौंका दिया और इसका अगला कदम फेसबुक को मात देना था। अनुभव मित्तल फरवरी से अपने ठगी के धंधे को काफी विस्तार देने जा रहा था। यू-ट्यूब पर कंपनी द्वारा 27 जनवरी को डाले गए एक वीडियो में दावा किया गया है कि कंपनी जल्द ही फेसबुक की तर्ज पर भारत का सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लांच करेगी। इसके साथ ही कॉल सेंटर और ई-कॉमर्स व्यवसाय में भी उतरने की योजना थी। ई-कॉमर्स को अनुभव ने सोशल कॉमर्स का नाम दिया। उसका दावा था कि इसके जरिए वह सोशल ट्रेड के निवेशकों को बड़ी कंपनियों के महंगे उत्पाद काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराएगा। इसके लिए उसने कई लॉजिस्टिक कंपनियों से अनुबंध करने का भी दावा किया था। सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स के लिए अनुभव ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। फरवरी में बड़े कार्यक्रम के जरिये इन्हें लांच किया जाना था। अनुभव ने वीडियो में दावा किया है कि उसका सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेसबुक से भी बड़ा और मजबूत होगा, क्योंकि फेसबुक के पास वास्तविक ऑडियंस (यूजर्स) नहीं है जबकि उसके सोशल मीडिया पर सभी यूजर्स वास्तविक होंगे।
व्यवसाय में असफल होने पर रचा ठगी का जाल
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अनुभव ने इसे डिजिटल इंडिया प्रोग्राम से जोड़कर निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया था। इतना ही नहीं अनुभव लोगों को भावनात्मक रूप से अपने हर निर्णय को देश हित में, देश की तरक्की से जोड़कर और निवेशकों के हित में जोड़कर दिखाता था। सात लाख लोगों से 3700 करोड़ रुपये की ठगी का मास्टर माइंड अनुभव मित्तल कॉलेज के समय से ही काफी तेज दिमाग का था। उसने पहले सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के धंधे में तेज दिमाग का इस्तेमाल किया, लेकिन सफल न होने पर ठगी के धंधे में उतर गया। अगस्त-2015 में उसने एबलेज कंपनी से सोशल ट्रेड डॉट बिज के नाम से ऑनलाइन पोर्टल बना जनवरी-2017 तक 3700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया।
घाटे के बावजूद पार्टियों पर खर्च किए करोड़ों रुपये
3 of 5
सोशल ट्रेड से पहले एबलेज कंपनी का कारोबार महज कुछ लाख रुपये था। इन डेढ़ वर्ष में जब कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ा तब भी अनुभव ने आयकर विभाग से बचने के लिए 2016 में 4.5 करोड़ रुपये का घाटा दिखाया। कंपनी के लगातार घाटे में होने के बाद अनुभव सोशल ट्रेड को प्रमोट करने के लिए बॉलीवुड सितारों के साथ करोड़ों रुपये की पार्टियां और कार्यक्रम आयोजित करता रहा। इन्हीं पैसो से उसने नोएडा में पांच करोड़ रुपये और सात करोड़ रुपये से दो महंगी प्रॉपर्टी और कई महंगी गाड़ियां खरीदीं। इसके अलावा कई बार हवाई जहाज से विदेश की यात्रा भी की। ठगी के धंधे में अनुभव का दिमाग काफी सफल रहा। वह हमेशा निवेशकों को फंसाने के लिए नया आइडिया लाता था। मकसद एक ही था कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाकर पैसे ऐेंठे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े निवेशक आ रहे हैं सामने
4 of 5
- फोटो : लाल सिंह
एसटीएफ के डीएसपी राजकुमार मिश्रा के अनुसार अगर कोई कंपनी घाटे में है तो वह कैसे अपने लगभग 400 डायमंड क्लब के निवेशकों को ऑस्ट्रेलिया घुमाने ले जाने की योजना बना रही थी। अनुभव की गिरफ्तारी के बाद कंपनी के ऐसे बड़े निवेशक सामने आ रहे हैं जिन्होंने अपने मोटे मुनाफे के लिए हजारों सदस्य बनाए। नोएडा सेक्टर-63 कंपनी के बाहर अनुभव के समर्थन में पहुंची एक महिला ने दावा किया कि उसने एक हजार महिलाओं को कंपनी से जोड़ा था। सभी गृहणियां हैं। वहीं बुलंदशहर के एक व्यक्ति ने 9500 लोगों को सोशल ट्रेड डॉट बिज का सदस्य बनाया था। इनके सामने अब मुसीबत ये है कि इनके द्वारा सदस्य बनाए गए लोग अब इनसे अपना पैसा वापस मांग रहे हैं।
विज्ञापन
पीपीटी में नामी कंपनियों को दिखाया ग्राहक
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ डीएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि ईमेल पर कुछ ऐसी भी शिकायतें आईं हैं जिसमें कंपनी द्वारा निवेशकों को भेजी गई पीपीटी अटैच है। इन पीपीटी में कंपनी ने निवेशक को कई नामी कंपनियों को अपना ग्राहक बताया था। कंपनी ने पीपीटी के जरिये निवेशक से दावा किया था कि नामी कंपनियां इंटरनेट पर लाइक्स के लिए सोशल ट्रेड केसाथ व्यवसाय करती हैं। वास्तविकता में कंपनी के पास कोई ग्राहक नहीं है जो उन्हें लाइक्स के लिए पैसे दे रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।