{"_id":"6a5b87829e176489c10a80ac","slug":"applications-for-the-six-month-course-at-iit-delhi-can-be-submitted-until-november-13-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-146455-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डेटा साइंस और एआई सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डेटा साइंस और एआई सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-आईआईटी दिल्ली के छह माह के कोर्स लिए 13 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली के निरंतर शिक्षा कार्यक्रम ने सर्टिफिकेट प्रोग्राम एप्लाइड डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के चौथे बैच के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 13 नवंबर तक आईआईटी दिल्ली के सीईपी पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। यह छह माह का ऑनलाइन सर्टिफिकेट कार्यक्रम डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक छात्रों और कार्यरत पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है।
इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को पायथन प्रोग्रामिंग, डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, मॉडल डेवलपमेंट और एआई मॉडल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाठ्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को उद्योग की वर्तमान जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करना और एआई आधारित समाधान विकसित करने में सक्षम बनाना है। इस कार्यक्रम के लिए स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, फिजिक्स और संबंधित विषयों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।