{"_id":"6af46a29b1cbbe204300675d","slug":"art-fair-begins-artworks-by-renowned-artists-on-display-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162892-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आर्ट मेला का आगाज, दिग्गज कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आर्ट मेला का आगाज, दिग्गज कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी के इंडिया हैबिटेट सेंटर आईएचसी की विजुअल आर्ट्स गैलरी में बुधवार से आर्ट मेला 2026 का आगाज हो गया। सीआईएमए आर्ट गैलरी की ओर से आयोजित कला प्रदर्शनी में देश के कई प्रतिष्ठित कलाकारों की पेंटिंग, मूर्तियां, ग्राफिक्स और प्रिंट्स प्रदर्शित हुईं हैं। इसमें भारतीय समकालीन कला के विविध रंगों और रचनात्मक प्रयोगों की झलक देखने को मिल रही है।
11 से 17 नवंबर तक चलने वाली प्रदर्शनी में अर्पिता सिंह, गणेश पाइन, जोगेन चौधरी, लालू प्रसाद शॉ, परेश मैती, रामानंद बंदोपाध्याय, जयश्री बर्मन और कविता नायर समेत कई चर्चित कलाकारों की कलाकृतियां शामिल हैं। अलग-अलग माध्यमों और शैलियों में तैयार इन कलाकृतियों के जरिए कलाकारों की कल्पनाशीलता, विचारों और कलात्मक अभिव्यक्ति को करीब से देखने का मौका मिलेगा।