Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bail granted to Dr. Vatsala and Vinod Kumar in the

Delhi NCR News: 842 करोड के स्वास्थ्य घोटाले के मामले में डॉ. वत्सला और विनोद कुमार को जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में चिकित्सा उपकरणों की खरीद में कथित अनियमितताओं वाले लगभग 842 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (डीजीएचएस) डॉ. वत्सला अग्रवाल और केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) के पूर्व प्रमुख डॉ. विनोद कुमार रंगा को जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने अपने आदेश में कहा कि एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का मामला मुख्य रूप से उन सरकारी रिकॉर्ड्स पर आधारित है, जो पहले ही जब्त किए जा चुके हैं। आगे की जांच, वित्तीय लेन-देन और फोरेंसिक रिपोर्ट आदि की प्रतीक्षा में आरोपियों को हिरासत में रखना जरूरी नहीं है। अदालत ने कहा, परिस्थितियों को देखते हुए अदालत आवेदकों को जमानत देने के लिए इच्छुक है। रंगा को 18 जून और अग्रवाल को 27 जून को गिरफ्तार किया गया था। दोनों को 50-50 हजार रुपये के निजी बांड और समान राशि की एक जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया गया है।



यह है मामला


एसीबी का आरोप है कि एक राजीव कुमार उर्फ राजीव रंगीला ने दूसरों के नाम पर कई फर्में चलाईं और सरकारी कर्मचारियों की मदद से निविदाओं में हेराफेरी कर दिल्ली सरकार के अस्पतालों को सप्लाई ऑर्डर दिलवाए। मुख्य लेन-देन में 448 पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों की खरीद शामिल है। अभियोजन के अनुसार, निर्माता ने प्रति मशीन 14.92 लाख रुपये (जीएसटी सहित) का भाव दिया था, जबकि सप्लायर फर्म एफ-मेड डिवाइसेस ने उन्हें सरकार को 37.8 लाख रुपये प्रति मशीन के भाव पर बेचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed