फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arunachal Teki Yenim makes her mark in domestic cricket

Delhi NCR News: अरुणाचल की टेकी येनिम ने घरेलू क्रिकेट में बनाई पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
अब रणजी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन पर नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश की ऑलराउंडर टेकी येनिम ने अपने गृह राज्य की वरिष्ठ राज्य टीम में मुख्य खिलाड़ी के रूप में जगह बनाई है। उन्होंने सोनिया विहार स्थित राजपूत जिमखाना क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन के बाद अब उनकी निगाहें रणजी ट्रॉफी पर टिकी हैं।
मूल रूप से अरुणाचल प्रदेश की टेकी का सपना क्रिकेट के शीर्ष स्तर पर खुद को साबित करना था। इसी उद्देश्य से वे दिल्ली आईं, जहां उनकी मुलाकात राजपूत जिमखाना क्रिकेट एकेडमी के कोच सुलतान मोहम्मद साजिद से हुई। टेकी ने एकेडमी में दाखिला लिया और करीब एक साल तक कोच सुलतान के मार्गदर्शन में अभ्यास किया। प्रशिक्षण के बाद टेकी ने अरुणाचल प्रदेश की वरिष्ठ राज्य टीम में प्रमुख ऑलराउंडर की भूमिका निभाई। उन्होंने महिला टी20 और वनडे टूर्नामेंट्स में भी अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
विज्ञापन

कोच सुलतान मोहम्मद साजिद ने टेकी की सराहना की। उन्होंने कहा कि टेकी अनुशासित, जुझारू और होनहार खिलाड़ी हैं। एक साल की कड़ी मेहनत से उन्होंने अपनी तकनीक में सुधार किया, जिसका परिणाम है कि वह आज राज्य टीम की मुख्य खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed