फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In East Delhi, the taste of the water will be different until November 8, as the supply will come from the Yamuna instead of the Ganga.

Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली में 8 नवंबर तक बदला रहेगा पानी का स्वाद, गंगा की जगह यमुना से होगी सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
ऊपरी गंगा नहर की मरम्मत के चलते दिल्ली जल बोर्ड ने किया वैकल्पिक इंतजाम, पानी की गुणवत्ता सुरक्षित रहने का दावा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के लोगों को अगले कुछ दिनों तक नल से आने वाले पानी के स्वाद में हल्का बदलाव महसूस हो सकता है। उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से ऊपरी गंगा नहर की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। इसके चलते सोनिया विहार और भागीरथी जल शोधन संयंत्रों को गंगा नदी से मिलने वाले कच्चे पानी की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने दोनों संयंत्रों तक पानी पहुंचाने के लिए यमुना नदी से जल लेने की वैकल्पिक व्यवस्था की है।
डीजेबी के अनुसार, नहर की मरम्मत का काम 20 और 21 अक्तूबर की मध्यरात्रि से शुरू हुआ है। इसके चलते आठ और नौ नवंबर की मध्यरात्रि तक गंगा नदी से कच्चे पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान यमुना नदी से लिए गए पानी को शोधित कर लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

सोनिया विहार और भागीरथी जल शोधन संयंत्र पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति के प्रमुख स्रोत हैं। ऐसे में मरम्मत के दौरान पानी की नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। जल बोर्ड के मुताबिक, दोनों संयंत्रों में पानी को निर्धारित मानकों के अनुसार शुद्ध करने और उसकी जांच के बाद ही आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाद और खनिजों में हो सकता है बदलाव
डीजेबी अधिकारियों के मुताबिक, गंगा के बजाय यमुना नदी से कच्चा पानी लिए जाने के कारण पानी के स्वाद और उसमें मौजूद खनिजों में मामूली अंतर महसूस हो सकता है। हालांकि, विभाग ने स्पष्ट किया है कि उचित शोधन और गुणवत्ता जांच के बाद आपूर्ति किए जाने वाले पानी की सुरक्षा पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

जल बोर्ड ने की सहयोग की अपील
जल बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से इस अवधि में सहयोग बनाए रखने की अपील की है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि पानी के स्वाद में हल्का बदलाव महसूस होने पर घबराएं नहीं। नियमित जलापूर्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed