सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Assam Rifles Women Contingent will march 70th republic day

राजपथ पर दिखेगी नारी शक्ति, परेड की शान बढ़ाएगा महिला फौजी अफसरों का दस्ता

न्यूज डेस्क, दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 25 Jan 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Assam Rifles Women Contingent will march 70th republic day
असम राइफल्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वतंत्र भारत के इतिहास में 70वें गणतंत्र दिवस में पहली बार 26 जनवरी को राजपथ में होने वाली परेड में इस बार कुछ खास होने वाला है। नारी शक्ति थीम पर असम राइफल्स की महिला विंग और पैरामिलिट्री फोर्स राष्ट्रपति को सलामी देते हुए नजर आएंगी।

Trending Videos


नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए तीनाओं सेनाओं की अन्य महिला टुकड़ियों को भी परेड में शामिल किया गया है। इतना ही नहीं असम राइफल्स की कुछ महिला अधिकारी राजपथ पर बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए भी नजर आएंगी। असम राइफल्स की महिला जूनियर कमांडिंग ऑफिसर 2019 के गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला राइफल्स की टुकड़ी मेजर खुशबू कंवर की अगुवाई में राजपथ पर मार्च करेगी। खुशबू 10 सेक्ट असम राइफल्स में सेवारत हैं। दिल्ली हेडक्वार्टर के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल राजपाल पुनिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा साल 2019 राजपथ पर होने वाली परेड में सबसे ज्यादा महिलाओं की भागेदारी का गवाह बनेगा।

इस परेड में कई ऐसी टुकड़ियां होंगी जिनका नेतृत्व महिला अधिकारी करेंगी। इसमें नेवी और आर्मी की महिला टुकड़ियां भी शामिल होकर परेड में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगी। 

परेड में तीनों सेनाओं के मार्चिंग दस्ते की कमांडर महिला अधिकारी होंगी। मेजर खुशबू की अध्यक्षता में असम राइफल्स की महिला विंग भी पहली बार परेड में शामिल हो रही हैं। वहीं,  सिग्नल कोर की कप्तान शिखा सुरभि अपनी टीम के पुरुष सहयोगियों के साथ बाइक स्टंट करती दिखेंगी। 

बस कंडक्टर की बेटी देश के सबसे पुराने पैरामिलिट्री फोर्स के दस्ते की करेगी अगुवाई

Assam Rifles Women Contingent will march 70th republic day
असम राइफल्स - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मेजर जनरल राजपाल पुनिया ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए यह बात कही जा सकती है कि महिला परेड दस्ते की संख्या इस बार सर्वाधिक है। ऑल वुमेन असम राइफल्स का दस्ता तो पहली बार परेड में हिस्सा लेगा जो अपने आप में ऐतिहासिक है।

एक बच्चे की मां मेजर खुशबू कंवर असम राइफल्स की कमान संभालेंगी। असम राइफल्स देश की सबसे पुरानी पैरामिलिट्री फोर्स है। खुशबू कहती हैं कि एक महिला दस्ते का नेतृत्व करना उनके लिए गर्व की बात है। हमने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। मैं राजस्थान के एक बस कंडक्टर की बेटी हूं और अगर मैं इस मुकाम पर पहुंच सकती हूं तो कोई भी अपने सपने पूरे कर सकता है।

खुशबू के अलावा कैप्टन शिखा सुरभि भी परेड में चार चांद लगाएंगी जब वह परेड में बाइक स्टंट करती नजर आएंगी। शिखा अपने बारे में बताती हैं कि वह पहली महिला हैं जो डेयरडेविल सेगमेंट का हिस्सा हैं जो बाइक स्टंट करता है। यह स्टंट करने के लिए बहुतत सारी प्रैक्टिस और मेहनत लगी। महिलाएं सबकुछ कर सकती हैं। 28 वर्षीय शिखा झारखंड के हजारी बाग की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वह बाइक पर खड़े होकर सलामी देंगी।


खुशबू और शिखा के अलावा लेफ्टिनेंट अंबिका सुधाकरण 144 युवा सेलर के दस्ते की अगुवाई करेंगी। वहीं लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी आर्मी सर्विस कॉर्प्स(एएससी) के दस्ते को लीड करेंगी जिसमें 144 जवान होंगे। एएससी आर्मी को लॉजिस्टिक उपलब्ध कराती है और खास बात ये है कि यह दस्ता 23 साल बाद परेड में शामिल हो रहा है और इसकी अगुवाई एक महिला कर रही है।


लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी अपने अनुभव के बारे में बताती हैं कि मेरे परिवार में एक भी शख्स आर्मी में नहीं था। मैं 2016 में आर्मी में शामिल होने वाली फर्स्ट जनरेशन अधिकारी हूं। इसके बावजूद मेरे परिवार ने मुझे हमेशा सपोर्ट किया और मेरा हौसला बढ़ाया। कड़े सेलेक्शन प्रोसेस को पार करने के बाद 144 पुरुषों के दस्ते को अगुवाई करने का मुझे मौका मिला जो दिखाता है कि आर्मी में लिंग भेद नहीं होता। मैं युवा लड़कियों को बताना चाहती हूं कि हमारा देश ऐसा है कि आप अपने सपनों के पीछे भागिए और कभी हार मत मानिए तो आपको जो सफलता चाहिए वह मिलेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed