फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Author Ashwin Sanghi receives the first JSW Prize in Bhutan

Delhi NCR News: लेखक अश्विन सांघी को भूटान में पहला जेएसडब्ल्यू पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
- मिली पांच लाख की राशि दान की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। भारत के प्रतिष्ठित लेखक अश्विन सांघी को भूटान के भूटान इकोज: ड्रुक्युल लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टिवल के 15वें संस्करण में साहित्य के क्षेत्र में पहला जेएसडब्ल्यू पुरस्कार प्रदान किया गया। थिम्पू स्थित रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान में आयोजित समारोह में महारानी आशी दोरजी वांग्मो वांगचुक ने यह सम्मान दिया। भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
भूटान के चौथे राजा की 70वीं जयंती के उपलक्ष्य में 2025 में स्थापित यह पुरस्कार साहित्य व कला में असाधारण योगदान को सम्मानित करता है। इस वर्ष की थीम द आर्ट ऑफ बीइंग ह्यूमन के अंतर्गत अश्विन सांघी को यह प्रथम पुरस्कार दिया गया। उन्होंने पुरस्कार राशि पांच लाख रुपये भूटान की प्रतिष्ठित तरायाना फाउंडेशन को दान कर दी।
विज्ञापन

सांघी भारत कलेक्शन के बेस्टसेलिंग लेखक हैं, जिसमें द रोजाबल लाइन, चानक्या चैंट व द कृष्णा की शामिल हैं। वे कुट्टा कदम श्रृंखला के भी लेखक हैं। उनका नया क्राइम थ्रिलर 2026 व भारत कलेक्शन का नौवां उपन्यास 2027 में प्रकाशित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed