फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suffocating humidity makes life miserable; waiting for heavy rain

Delhi NCR News: उमस से हाल बेहाल, तेज बारिश का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
-सावन के बदरा नहीं बरस रहे झूम के, आज बारिश का येलो अलर्ट
विज्ञापन

-दो साल बाद इस अगस्त की सबसे गर्म सुबह, न्यूनतम तापमान रहा 28.4 डिग्री
-अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में बीते मंगलवार के बाद झमाझम बारिश नहीं हुई है। इससे उमस ने हाल बेहाल किया हुआ । पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में मानसून के कमजोर पड़ने के कारण तेज बारिश नहीं हो रही। हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, उमस और गर्मी का ऐसा आलम रहा कि सोमवार की सुबह दो साल बाद सबसे गर्म रही।
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 22 अगस्त 2023 को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं तीन दिन से कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है लेकिन लोगों को सावन वाली तेज बारिश का इंतजार है जिससे कि उमस से राहत मिल सके। सोमवार को सुबह घने बादलों से बारिश की उम्मीद बनी थी लेकिन बादल बरसे बिना चले गए। जबकि दिन भर उमस वाली गर्मी ने परेशान किया। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 88 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता का स्तर 67 फीसदी रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और सुबह व दोपहर के समय बारिश होने का अनुमान है। साथ ही शाम या रात को भी बारिश हो सकती है। वहीं पूरे सप्ताह भी हल्की बूंदाबांदी का अनुमान विभाग ने जताया है। चार से नौ अगस्त के दौरान अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। उमस अभी परेशान करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed